एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

अधिकारी ने रामनगर में चोरबागान भगदड़ में जान गंवाने वाली कल्पना के परिजनों से की मुलाकात

मिदनापुर, 25 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में जान गंवाने वाली कल्पना जाना के परिजनों से रविवार को मुलाकात की और उन्हें मुआवजा, रोजगार में सहायता तथा लगातार सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्वी मिदनापुर के रामनगर में अपने दौरे के दौरान श्री अधिकारी ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने परिवार के बच्चों के भविष्य के बारे में भी बात की और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होने देने के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अधिकारी कल्पना परिजन मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/10/26 12:36
पिछला अपडेट
25/10/26 12:36
स्थान
India