एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:42

अमेरिका में सड़क हादसे में तेलंगाना के छात्र की मौत

हैदराबाद, 26 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क दुर्घटना में तेलंगाना के एक छात्र की मौत हो गयी।
रिपोर्टों के अनुसार, मृतक की पहचान निजामाबाद जिले के गोपनपल्ली निवासी राहुल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को यह जानकारी बुधवार तड़के करीब 3 बजे मिली।
बताया गया है कि राहुल तीन महीने पहले उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया था। बेटे की मौत की खबर से उसके माता-पिता, हरिबाबू और नागमाणि, गहरे सदमे में हैं।
मनोज, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेरिका तेलंगाना छात्र मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/08/26 12:52
पिछला अपडेट
26/08/26 12:52
स्थान
India