एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अरुणाचल प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित; कुल मतदाताओं की संख्या 6.96 लाख
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 10:27
India
ईटानगर, 22 सितंबर (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मंगलवार को विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम फोटो मतदाता सूची जारी कर दी। अंतिम सूची के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6,96,026 है, जिनमें 3,43,709 पुरुष, 3,52,315 महिला और दो थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैन के अनुसार, निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जून में शुरू हुए इस संशोधन से पहले राज्य में कुल 8,87,505 मतदाता थे। बीएलओ के माध्यम से वितरित गणना प्रपत्रों में से 7,18,046 फॉर्म वापस…