एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:10

अरुणाचल स्वास्थ्य सेवाओं में 72 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल

ईटानगर, 12 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को मेडिकल स्पेशलिस्ट भर्ती परीक्षा-2026 के माध्यम से चयनित 72 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति आदेश सौंपे और कहा कि उनकी नियुक्ति से राज्य में विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। श्री खांडू ने नवनियुक्त चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती से विशेष रूप से दूरदराज और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल के वर्षों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारियों (जीडीएमओ), नर्सों, प्रयोगशाला तकनीशियनों, फार्मासिस्टों और अन्य…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अरुणाचल विशेषज्ञ डॉक्टर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/08/26 12:01
पिछला अपडेट
12/08/26 12:01
स्थान
India