एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रिजिजू ने पश्चिम कामेंग में 'तागी राजा युद्ध स्मारक पार्क' का किया उद्घाटन
प्रकाशित तिथि: 25/10/26 13:27
India
ईटानगर, 25 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के गोहाइन्तान में 'तागी राजा युद्ध स्मारक पार्क' का उद्घाटन किया। यह पार्क तागी राजा और मेधी राजा की विरासत को सम्मान देने के लिए बनाया गया है, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक विस्तार का विरोध किया था। इस उद्घाटन समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बियूराम वाहेगे, विधायक तेनजिन निमा ग्लो और त्सेतेन चोंबे, उपायुक्त डॉ. दिलीप कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. डीडब्ल्यू थोंगोन, 'आका शोटुकु कुनु' और 'सानी-गिबी सोसाइटी' के सदस्य, सामुदायिक नेता और स्थानीय निवासी शामिल हुए। श्री रिजिजू ने…