एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:23

ईटानगर में संदिग्ध हेरोइन के साथ एक महिला गिरफ्तार

ईटानगर, 18 अप्रैल (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की पुलिस ने यहां ए-सेक्टर में छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 23.34 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, सिरिंज के साथ बरामद की है। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर महिला को पकड़ा है। आरोपी की पहचान यटर न्योना के रूप में हुई है। ईटानगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी जांच चल रही है, और नशीले पदार्थ नेटवर्क में उसके संभावित लिंक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अरुणाचल हेरोइन महिला गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/04/26 00:00
पिछला अपडेट
18/04/26 00:00
स्थान
India