एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आंध्र प्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत, एक घायल
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 16:31
India
टेक्कली (श्रीकाकुलम), 23 सितंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के रविवालसा क्षेत्र में बर्मा कॉलोनी के पास बुधवार को राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से इंटरमीडिएट के चार छात्रों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस के अनुसार, ये छात्र टेक्कली की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चल रहे थे, तभी ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान गंगुवाड़ा विशाखराव (17), जन्नी दिलीप कुमार (17), जन्नी शरथ कुमार (17) और सावरा शिवा (17) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल 18 वर्षीय गंगुवाड़ा सलमान…