एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण करेंगे 11,085 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 15:10
India
विजयवाड़ा, 27 सितंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण 29 सितंबर को नेल्लोर जिले के उदयगिरि में 'पल्ले पांडुगा 3.0' कार्यक्रम के तहत 11,085 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस महा-अभियान के तहत ग्रामीण बुनियादी ढांचे और किसानों की सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये की लागत से 6,000 किलोमीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, 7,550 करोड़ रुपये की लागत से 9,500 किलोमीटर…