एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आईएलसी सदस्यों ने की इसरो चेयरमैन से बातचीत
प्रकाशित तिथि: 16/03/26 00:00
India
चेन्नई, 16 मार्च (वार्ता) इंडिया लीडरशिप काउंसिल (आईएलसी) के सदस्यों ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय का दौरा किया और इसके चेयरमैन तथा अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी. नारायणन से बातचीत की। इसरो ने सोमवार को बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन टाइम्स ग्रुप ने किया था। इसमें एक प्रतिनिधिमंडल शामिल था जिसमें विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएं, साइबर सुरक्षा, डेटा प्लेटफ़ॉर्म, कानूनी सलाह और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय उद्योगों के लगभग 36 प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे। इसरो के वैज्ञानिक सचिव ने औपचारिक रूप से उपस्थित लोगों का स्वागत किया, जिसके…