एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

उद्योगपति ओसवाल से 7 करोड़ की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी मामले में ईडी ने कोलकाता से व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 2 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के लुधियाना स्थित उद्योगपति और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित एस. पी. ओसवाल से हुई सात करोड़ रुपये की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी के सिलसिले में कोलकाता से सोहेल अख्तर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार, अख्तर को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता की एक विशेष ईडी अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, जिसके बाद उसे जालंधर ले जाया गया। जालंधर की एक विशेष ईडी अदालत ने उसे 6 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ईडी ओसवाल साइबर क्राइम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 13:31
पिछला अपडेट
02/10/26 13:31
स्थान
India