एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

ऋषिकेश में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

ऋषिकेश, 30 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में आबकारी टीम ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने कल देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। टीम ने बाल्मीकि नगर, चंद्रेश्वर नगर, कृष्णा नगर कॉलोनी, आईडीपीएल और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान कृष्णा नगर कॉलोनी से मरनी देवी पत्नी कमलेश साहनी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के कब्जे से 22 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की गई। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त थी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड अवैध शराब गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/03/26 00:00
पिछला अपडेट
30/03/26 00:00
स्थान
India