एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 20:31

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

देहरादून 05 मई (वार्ता) उत्तराखंड में देहरादून जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने मंगलवार को अप्रैल माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित पुलिस कर्मियों के इस सैनिक सम्मेलन के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने इसी दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 34 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया। सुमिताभ ,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड एसएसपी सम्मानित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India