एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका ने परखी व्यवस्थाएं
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 11:42
India
हरिद्वार, 22 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने स्थायी निर्माण कार्यों के साथ अस्थायी व्यवस्थाओं को भी गति दी है। मेला क्षेत्र में शिविर स्थलों के समतलीकरण, अस्थायी सड़कों, बिजली, पेयजल, बस अड्डों और पार्किंग स्थलों को विकसित करने का काम तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, हरिद्वार बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कुंभ से…