एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:06

मानसून सीजन से पहले अलर्ट मोड पर चंपावत जिला प्रशासन, जलभराव से निपटने के निर्देश

चम्पावत, 23 मई (वार्ता) उत्तराखंड में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को टनकपुर-बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में जनमिलन कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए सड़क को पूर्ण रूप से गड्ढामुक्त बनाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों पर तत्काल मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड चम्पावत मानसून चौकसी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/05/26 13:09
पिछला अपडेट
23/05/26 13:09
स्थान
India