एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

बागेश्वर में चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, किशोर संरक्षण में

बागेश्वर, 13 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने "नशा मुक्त उत्तराखण्ड" अभियान और "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कपकोट क्षेत्र में 2.116 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर जनपद में चल रहे जांच अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में 13 अक्टूबर को एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कपकोट थाना क्षेत्र में गासी रोड के पास एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। वाहन पर सवार नीरज सिंह कोश्यारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड चरस गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 14:17
पिछला अपडेट
13/10/26 14:17
स्थान
India