एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जनगणना-2027 की तैयारियों को गति, टिहरी में 42 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षित
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 06:35
India
टिहरी, 17 अक्टूबर (वार्ता)उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत में 42 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। नई टिहरी स्थित क्रीड़ा सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना की कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रक्रियाओं, डाटा संकलन, प्रपत्रों के उपयोग, सूचनाओं के सत्यापन और रिपोर्टिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रियाओं में दक्ष बनाना था, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। इस दौरान जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, व्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न…