एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, पौड़ी में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

पौड़ी, 15 अक्टूबर (वार्ता)उत्तराखंड के पौड़ी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली और आंकड़ों के संकलन संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे जिले के पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे, जिसके बाद घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर एवं खंड शिक्षाधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का कार्य है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड जनगणना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 09:04
पिछला अपडेट
15/10/26 09:04
स्थान
India