एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जनसुनवाई में 88 फरियादें, 45 का मौके पर निस्तारण; लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 10:15
India
हरिद्वार, 05 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, राशन कार्ड और आवास सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में कुल 88 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 45 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में हरिलोक कॉलोनी फेस-1 ज्वालापुर में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों और सुरक्षा दीवार…