एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बांध प्रभावितों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, 90 मामलों के निस्तारण की कवायद तेज
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 09:22
India
टिहरी, 08 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों के समाधान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की मौजूदगी में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भूमि पात्रता, मुआवजा, पुनर्वास, विस्थापन क्षेत्रों के विकास सहित विभिन्न मुद्दों से जुड़े करीब 90 प्रकरण सामने आए। अधिकारियों को सभी मामलों की पत्रावलियों और नियमों के आधार पर जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभावितों और प्रतिनिधिमंडलों ने भूमि, मुआवजा, समझौते के अनुरूप भूमि संबंधी कार्रवाई, टिनशेड, स्वतंत्रता सेनानी स्मारक, टैक्सी स्टैंड, सड़क, बिजली और पेयजल…