एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

बदरीनाथ धाम के नो-फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाना पड़ा महंगा, पुलिस ने रुकवाई उड़ान, हुआ चालान

चमोली, 19 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तराखंड में श्री बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित नो-फ्लाई जोन में सोमवार को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क बदरीनाथ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन की उड़ान रुकवाई और संबंधित व्यक्ति का नियमानुसार चालान किया। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिका निवासी ऋषभ द्वारा बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया जा रहा था। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई और नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की। चमोली पुलिस ने कहा है कि…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड ड्रोन चालान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 09:22
पिछला अपडेट
19/10/26 09:22
स्थान
India