एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:35

चमोली में बड़ा हादसा: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

चमोली, 11 जुलाई (वार्ता)। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच चमोली जिले के नारायणबगड़ से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में जर्जर सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की चपेट में आकर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से डॉ. डिमरी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक के निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड दुर्घटना चिकित्सक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 14:11
पिछला अपडेट
11/07/26 14:11
स्थान
India