एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

लक्सर पुलिस ने पांच हजार के इनामी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 23 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड में ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच हजार रुपये के इनामी वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लक्सर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड नशा तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 09:09
पिछला अपडेट
23/09/26 09:09
स्थान
India