एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का क्रियान्वयन देखने उड़ीसा पहुंचा उत्तराखंड के पत्रकारों का दल
प्रकाशित तिथि: 22/03/26 00:00
India
भुवनेश्वर/देहरादून 22 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के 15 पत्रकारों का एक समूह (दल) रविवार को भुवनेश्वर (उड़ीसा) पहुंचा। यह दल उड़ीसा राज्य में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का अवलोकन करेंगे। प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सहायक निदेशक संजीव सुंदरियाल ने यूनीवार्ता को बताया कि पत्रकारों का यह दल उड़ीसा में सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट, कट्टक, पारादीप पोर्ट, कोणार्क हेरिटेज साइट का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा, नंदन कानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी, रघुबरपुर हेरिटेज गांव का भ्रमण भी करेंगे। जानने की बात है कि रघुबरपुर हेरिटेज गांव, अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के…