एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर छापे में 10 कुंतल खाद्य पदार्थ नष्ट, लाइसेंस निलंबित

हरिद्वार, 14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में नवरात्र और दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। संघीपुर गढ़ी स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी के दौरान करीब तीन कुंतल तैयार पनीर, छह कुंतल सेमी प्रोसेस्ड पनीर और 90 किलोग्राम पामोलीन ऑयल नष्ट कराया गया। विभाग ने इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद कराते हुए उसका खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। मामले का खुलासा विभाग ने बुधवार को किया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड पनीर निर्माण छापा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 08:40
पिछला अपडेट
14/10/26 08:40
स्थान
India