एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026

मोबाइल के दौर में पुस्तक दान महोत्सव, बंटीं 3000 पुस्तकें, "गूगल के भरोसे ज्ञान अधूरा"

नैनीताल, 02 नवम्बर (वार्ता) जिस दौर में बच्चों की उंगलियां स्क्रीन और नजरें मोबाइल में गड़ी हैं, उसी दौर में सोमवार को उत्तराखंड के नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में पुस्तक दान महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में प्रतिष्ठित लेखकों की 3000 पुस्तकें विद्यार्थियों को निशुल्क बांटी गईं। आयोजन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सौजन्य से हुआ। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने इंटरनेट और किताब का फर्क सीधे शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर सूचनाओं का अंबार है, पर हर जानकारी की प्रमाणिकता की गारंटी नहीं। किताब लेखन, संपादन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड पुस्तक दान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/11/26 15:05
पिछला अपडेट
02/11/26 15:05
स्थान
India