एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:05

शराब के नशे में फायरिंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, दो बंदूकें और आठ कारतूस बरामद

सितारगंज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब के नशे में फायरिंग और हंगामा करने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो बंदूकें और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 पर सूचना मिली कि तिगड़ी फार्म, सरकड़ा क्षेत्र निवासी मनदीप सिंह (47) शराब के नशे में अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा है और उसने बंदूक से फायरिंग भी की है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड फायरिंग गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/08/26 13:13
पिछला अपडेट
07/08/26 13:13
स्थान
India