एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बागेश्वर, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी पर था।
आंकड़ों के मुताबिक भूकंप के झटके आज शाम 6.19 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 30.075 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.908 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार जिले में फिलहाल किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
रवीन्द्र, जांगिड़ वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड बागेश्वर भूकंप
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 15:35
पिछला अपडेट
27/10/26 15:35
स्थान
India