एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
लैंसडाउन में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रकाशित तिथि: 15/05/26 10:37
India
पौड़ी , 15 मई (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लैंसडाउन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें करीब 150 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, शिक्षा के महत्व, किशोर न्याय अधिनियम, बाल संरक्षण सेवाओं एवं बच्चों के…