एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चारधाम यात्रा की तैयारियों का मंत्री सतपाल महाराज ने लिया जायजा
प्रकाशित तिथि: 25/04/26 00:00
India
ऋषिकेश, 25 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को चारधाम यात्रा के मद्देनज़र ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप और जांच केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री सतपाल महाराज ऋषिकेश बस टर्मिनल के समीप स्थित सबसे बड़े ट्रांजिट कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस सेट न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल को दूरभाष पर निर्देश देते हुए तत्काल वायरलेस सेट स्थापित कराने को कहा। निरीक्षण…