एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रानीपुर में चला सघन सत्यापन अभियान, 16 मकान मालिकों पर लगाया जुर्माना
प्रकाशित तिथि: 22/03/26 00:00
India
हरिद्वार, 22 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर रविवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर जांच की। यह अभियान संजयनगर टिबड़ी, साईं धाम कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सलेमपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों एवं संदिग्ध लोगों की गहन जांच की। मौके पर कुल 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 16 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 1,60,000…