एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 59 आंतरिक मार्गों के लिए 9.94 करोड़ मंजूर
प्रकाशित तिथि: 11/10/26 07:14
India
चम्पावत, 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 59 आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 994.17 लाख रुपये (9 करोड़ 94 लाख 17 हजार रुपये) की धनराशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण की घोषणा को आगे बढ़ाते हुए यह स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत कार्यों में ग्राम पंचायत गुदमी, देवीपुरा, पंचपकरिया, बमनपुरी, भजनपुर, चंदनी, छिनीगोठ, मोहनपुर, बस्तिया, बनबसा, मनिहारगोठ, ज्ञानखेड़ा, नायकगोठ, टनकपुर और आमबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों के संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन क्षेत्रों…