एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पौड़ी युवा महोत्सव में लोक संस्कृति और प्रतिभाओं का संगम, 15 विकासखंडों के युवाओं ने दिखाया हुनर
प्रकाशित तिथि: 24/10/26 11:07
India
पौड़ी, 24 अक्टूबर, (वार्ता) लोक संस्कृति के संरक्षण, युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के पौड़ी जनपद मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जनपद के सभी 15 विकासखंडों से पहुंचे युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, फोटोग्राफी और नुक्कड़ नाटक सहित सात विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल,…