एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:28

पुलिस लाइन मंदिर में राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा, सुख-शांति की कामना

चमोली, 23 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जिले में रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित मंदिर में रविवार को श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार सहित पुलिस परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। हवन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति देकर जनपदवासियों तथा पुलिस परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। इसके बाद श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों को…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड राधाकृष्णा प्राण प्रतिष्ठा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/08/26 09:29
पिछला अपडेट
23/08/26 09:29
स्थान
India