एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वन्दे मातरम कैंप का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन
प्रकाशित तिथि: 06/10/26 13:17
India
देहरादून 06 अक्तूबर (वार्ता) मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में मंगलवार को आयोजित वन्दे मातरम कैंप 2026-27 का समापन विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास सत्र एवं प्रतिभागियों के सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी एवं युवा सहभागिता से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। आज दिन की शुरुआत प्रतिभागियों के लिए प्रातःकालीन मेडिटेशन सत्र से हुई। मुख्यमंत्री की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष, डॉ गोविंद सिंह ने कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद एवं…