एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

चौबट्टाखाल विशेष शिविर में 102 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित

पौड़ी, 12 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौबट्टाखाल में सोमवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 102 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। शिविर में 13 दिव्यांगजनों को एडिप योजना और 89 वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चयनित किया गया। पात्र लाभार्थियों को…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड विशेष शिविर आयोजित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 11:03
पिछला अपडेट
12/10/26 11:03
स्थान
India