एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

उत्तराखंड विस में धामी ने पेश किया 119547.39 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट

भराड़ीसैंण (गैरसैण) 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (विस) से ठीक पहले विधानसभा का तीसरा एवं अंतिम सत्र मंगलवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराणीसैंड स्थित विधान भवन में शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (जिनके पास वित्त मंत्रालय का भी दायित्व है) ने अनुपूरक बजट सदन के पटल में पेश किया। इसमें मुख्य बजट का आकार 111703.21 करोड़ रुपए है जबकि कुल बजट 119547.39 करोड़ रुपए का है।
इस अनुपूरक बजट के राजस्व मद में 3679.86 करोड़ और पूंजीगत मद में 4164.32 करोड़ रूपये है।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड विस अनुपूरक बजट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 10:47
पिछला अपडेट
27/10/26 10:47
स्थान
India