एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

पुलिस ने 12 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 13 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खानपुर पुलिस ने ग्राम मिर्जापुर में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मिर्जापुर में कार्रवाई की गई। इस दौरान बृजेश पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम मिर्जापुर सादात, थाना खानपुर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड शराब आरोपी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 06:49
पिछला अपडेट
13/10/26 06:49
स्थान
India