एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026

शाह शुक्रवार को करेंगे उत्तराखंड के स्थापना दिवस और राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में शिरकत

देहरादून 05 नवम्बर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वह मुख्य रूप से राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रपति अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि श्री शाह कल परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव में सुबह 11:50 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:50 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में भाग लेंगे।

सुमिताभ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
82
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड शाह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/11/26 12:50
पिछला अपडेट
05/11/26 12:50
स्थान
India