एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

चंपावत जिले के 30 जर्जर विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, 2.5 करोड़ स्वीकृत

चंपावत, 29 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत जिले के जर्जर विद्यालयों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। लगभग 30 विद्यालयों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रशासन ने आगामी तीन माह के भीतर निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालयों की जरूरत और विभागीय प्राथमिकताओं के आधार पर स्वीकृत धनराशि का वितरण कर दिया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से चिह्नित विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, आवश्यक सुधार और पठन-पाठन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड शिक्षा भवन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/10/26 16:12
पिछला अपडेट
29/10/26 16:12
स्थान
India