एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:19

नड्डा और धामी ने शांतिकुंज की शैल दी को किया सम्मानित

हरिद्वार 27 जून (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित शांति कुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैल दीदी (शैल'दी) से भेंट की तथा उनको अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सुमिताभ , जांगिड़ वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड शैल दी सम्मानित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 13:48
पिछला अपडेट
27/06/26 13:48
स्थान
India