एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:47

हाईवे जाम कर सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे नौ लोग हिरासत में

ऋषिकेश,17 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में ऋषिकेश-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई का विरोध कर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने और यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आज वन निगम की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क किनारे पेड़ों की कटाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने से रोकने लगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड सड़क चौड़ीकरण हिरासत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/07/26 15:29
पिछला अपडेट
17/07/26 15:29
स्थान
India