एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 15:44
India
हरिद्वार, 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 52वां अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों और व्यापक सहभागिता के साथ शनिवार को संपन्न हो गया। पतंजलि विश्वविद्यालय, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं भारतीय विद्वत् परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत भाषा, योग, आयुर्वेद, भारतीय दर्शन, सनातन संस्कृति एवं प्राच्य विद्याओं के संरक्षण, संवर्धन तथा आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में उनके समावेश पर व्यापक विमर्श हुआ। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, योगगुरु स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण सहित देशभर से आए…