एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बावनवें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 09:23
India
हरिद्वार, 30 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होने वाले 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को पतंजलि योगपीठ के प्रदर्शन कला विभाग में स्पेशल इवेंट ग्रुप के समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों और स्वयंसेवकों की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन के कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण और समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव ने मंच संचालन, सज्जा, अतिथि स्वागत, अभिनंदन, तिलक, शंखनाद, दीप प्रज्वलन, कुलगीत, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, उद्घाटन सत्र, अतिथि…