एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दिशा बैठक में जनसमस्याओं के समाधान पर फोकस, सांसद अनिल बलूनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
प्रकाशित तिथि: 16/05/26 09:31
India
पौड़ी, 16 मई, (वार्ता )उत्तराखंड में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल और संचार व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार तथा सीडीओ अशोक जोशी ने सांसद और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि जिन क्षेत्रों…