एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए टिहरी में चयन ट्रायल सम्पन्न
प्रकाशित तिथि: 03/10/26 10:42
India
टिहरी, 03 अक्टूबर (वार्ता) अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड राज्य की टीमों के गठन के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयनित खिलाड़ियों को अब 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्रनगर दीपक रावत ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वॉलीबाल, बास्केटबाल, तैराकी और कुश्ती समेत विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल हुए। वहीं जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में कैरम, चेस, बैडमिंटन…