एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हाईकोर्ट बार में खेल प्रतियोगिताएं शुरू

नैनीताल, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। हाईकोर्ट बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कैरम शॉट लगाकर किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की इस पहल का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं में हाईकोर्ट के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता विभिन्न श्रेणी में प्रतिभाग कर रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड स्थापना दिवस खेल प्रतियोगिता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 15:31
पिछला अपडेट
27/10/26 15:31
स्थान
India