एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026

अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार, 20 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने रविवार को लंढौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख 33 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहताब उर्फ चिटीं पुत्र सज्जाद, निवासी शिकारपुर, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड स्मैक गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/09/26 09:20
पिछला अपडेट
20/09/26 09:20
स्थान
India