एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:43

गांव में घुसा हाथी, तीन घरों को पहुंचाया नुकसान; प्रशासन क्षति का आकलन करने में जुटा

चम्पावत, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा के देवीपुरा में सोमवार रात को एक हाथी आबादी क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने गांव में तीन घरों को नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक भवन को अपेक्षाकृत अधिक क्षति हुई है। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने देवीपुरा गांव पहुंचकर प्रभावित भवनों का जायजा लिया। टीम ने क्षति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड हाथी गांव नुकसान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 15:01
पिछला अपडेट
21/07/26 15:01
स्थान
India