एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026

कनखल में अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हरिद्वार, 26 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में दुकानदारों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और वाहन चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया को रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के तीन मामलों समेत कुल 22 मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/10/26 10:10
पिछला अपडेट
26/10/26 10:10
स्थान
India