एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
देहरादून ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में डॉ. एसएन सिंह बने अध्यक्ष
प्रकाशित तिथि: 15/03/26 00:00
India
देहरादून, 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखण्ड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 22वाँ वार्षिक सम्मेलन देहरादून में तीन दिनों तक चले गहन अकादमिक विमर्श, कार्यशालाओं और वैज्ञानिक आदान-प्रदान के बाद रविवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह, कुलपति, सैफई विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय, अध्यक्ष एम्स गुवाहाटी ने संयुक्त रूप से किया। वैज्ञानिक कार्यक्रम प्रतिष्ठित ओरेशन व्याख्यानों से प्रारम्भ हुआ, जिसके पश्चात प्लेनरी व्याख्यान, पैनल चर्चाएँ, केस-आधारित विचार-विमर्श तथा वैज्ञानिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। इन सत्रों में विशेषज्ञों ने जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, ट्रॉमा प्रबंधन, स्पोर्ट्स इंजरी, आर्थ्रोस्कोपी तथा उभरती सर्जिकल तकनीकों जैसे…